Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम का निरीक्षण किया पशुओं के लिए हरे चारे एवं भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें- नोडल अधिकारी

● पशुओं के लिए हरे चारे एवं भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें- नोडल अधिकारी

आजमगढ़ जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण, श्री के0 रविंद्र नायक ने आज निर्माणाधीन महर्षि चंद्रमा ऋषि आश्रम का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने किचन, बाउंड्रीवाल, पानी टंकी एवं नई बिल्डिंग की गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किचन की दीवारों की सीलन को दूर करने तथा बिजली के बोर्ड एवं प्लग को गुणवत्ता युक्त लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने किचन के दरवाजे पर सनमाइका लगाने का भी निर्देश दिया। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था एवं अभियंताओं को निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
प्रमुख सचिव ने शहर में स्थित गौशाला (गो आश्रय स्थल) का निरीक्षण किया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के लिए हरे चारे एवं भूसे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिक से अधिक गायों को किसानों को देने का निर्देश दिया। उन्होंने नया कान्हा गोशाला बन जाने पर गायों को रखने का भी निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी ने इसके बाद हरिऔध कला भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय से एवं गुणवत्ता युक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने हाल में एसी के अतिरिक्त वेंटीलेशन के लिए भी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने इसके साथ ही समाज कल्याण एवं उद्यान विभाग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण कर उसे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग को विभाग की योजनाओं से स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने फूल, केला, अमरूद एवं अन्य फलों के वृक्ष लगाने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी तथा अभियंता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh