Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फरिहा में पुलिसिया कार्यवाही से नाराज ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटो तक हाईवे को किया जाम

फरिहा, आज़मगढ़ । निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गंधूवई में रविवार को दिन में लगभग 3:00 बजे नट बस्ती के मुनीर और गफ्फार का आपस में वाद विवाद हो रहा था।जिसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए पुरुषों के अलावा महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा।जिसकी चपेट में बगल की मस्जिद के धर्मगुरु मुफ्ती अशरफ भी आ गए।गंभीर रूप से घायल मुफ्ती अशरफ और कुछ बस्ती के लोगों को पुलिस थाने लेकर गई। बचे हुए नट बस्ती के लोगों ने महिलाओं बच्चों सहित करीब 200 की संख्या में आजमगढ़ से लखनऊ मार्ग को फरिहा चौक पर करीब 2:30 से 3:00 घंटा जाम कर दिया।जाम लगा रही महिलाओं ने पुलिस पर छेड़खानी का भी गंभीर आरोप लगाया,जाम की खबर सुनते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे और तुरंत मौके पर थाना निजामाबाद,रानी की सराय, सरायमीर,गंभीरपुर,सीओ सदर, तहसीलदार निजामाबाद, एसडीएम निजामाबाद के साथ अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गए। अधिकारियों ने दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने की बात कह कर नट बस्ती के लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।स्थिति शांत तनावपूर्ण बनी हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh