Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विक्षिप्त युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग

आजमगढ़। रविवार की सुबह एक ​विक्षिप्त युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। गंभीर अवस्था में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बरदह थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के ठेकमा गांव निवासी सागर पुत्र चंद्रदीप जिसकी दीमागी हालत ठीक नहीं है। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था। आज रविवार की सुबह उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीरावस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh