गौवंशी पशु का वध करने वाला एक मुल्ज़िम गौमांस व उपकरण सहित गिरफ्तार,दो फरार : निजामाबाद
निजामाबाद आजमगढ़।प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0आकाश कुमार मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र सेन्टरवा में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम बारीखास चांदपुर आयमा में कुछ लोग गाय काट रहे है जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है। मुखबिर की इस सूचना पर बिश्वास करके ग्राम बारीखास चांदपुर आयमा में पहुच कर मौके से 3 व्यक्ति जो गौमांस के साथ काटने के उपकरण के साथ मौजूद थे को देखा गया,जिसमें एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भाग गये। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए उसकी जामा तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम अबुशाद पुत्र बकरीदन साकिन बारीखास चांदपुर आयमा थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया व भागे दो अभियुक्तों का नाम गुड़िया पुत्री वकील व राकिब पुत्र राशिद साकिनान बारीखास चांदपुर आयमा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया।
मौके पर कब्जे से भारी मात्रा में टब व ड्रम में गौ मांस व एक अदद चापड़ व ठिहा बरामद हुआ। बरामदशुदा माल के सिलसिले विधिक कार्यवाही हेतु पशु चिकित्साधिकारी को लिखित सूचना देकर नमूना तैयार कर शेष गोंमांश को जे0सी0बी0 से एक गढ्ढें में दबवाया गया तथा पकड़े गये व्यक्ति को अपराध का बोध कराकर हिरासत पुलिस मे लेकर न्यायालय भेजा दिया गया।

























































Leave a comment