राजस्थान रोडवेज की भीलवाड़ा से घटारानी मार्ग पर बस सेवा शुरू :भीलवाड़ा
भीलवाड़ा-राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा आमजन की सुविधा के लिये मांग को देखते हुए भीलवाड़ा से घटारानी मार्ग पर बस सेवा का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है।
मुख्यालय से जारी निर्देशानुसार आमजन की मांग व सुविधा को देखते हुये भीलवाड़ा से घटारानी मार्ग पर बस सेवा शुरू की जा रही है।भीलवाड़ा से घटारानी मार्ग पर बस दोपहर 02:30 बजे भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड से रवाना होकर 04:00 बजे शाहपुरा से, 04:45 बजे जहाजपुर से, 05.30 बजे देवली से चल कर , शाम को 07:00 बजे घाटारानी पहुंचेगी। यही बस घाटारनी से सुबह 07:30 बजे रवाना होकर , 08:00 बजे जहाजपुर से,09:15 बजे शाहपुरा से चल कर 10:30 बजे भीलवाड़ा पहुंचेगी। इस बस का भीलवाड़ा से घाटारानी का किराया 99 रुपए होगा।इसमें महिला एवं वरिष्ठ नागरिक को नियमानुसार दी जाने वाली छूट भी मिलेगी। राजस्थान रोडवेज की बस सेवा भीलवाड़ा से घाटारानी मार्ग पर पहले लॉक डाउन के कारण बंद की गई थी जो कल से पुनः आमजन की सुविधा एवं मांग पर शुरू की जा रही है।





















































Leave a comment