Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नोडल अधिकारी ने महाराजगंज नगरपालिका और गोपालपुर गांव का किया निरीक्षण मिली खामियां लगाई फटकार : महराजगंज

आज़मगढ़: महराजगंज, नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव रविन्द्र नायक ने आज महाराजगंज नगर पंचायत में सुभाष चंद्र बोस नगर का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने नाली लाइट पोल आदि को देखा। इसके बाद गोपालपुर गावँ में जाकर निरीक्षण किया और वहां पर भी उन्होंने नाली लाइट रास्ते साफ-सफाई आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कार्यों को एक हफ्ते में पूरा करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि नाली की साफ सफाई लाइट और पोल आदि की व्यवस्था सुदृण करें। नगर में साफ सफाई के साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए के उपाय जरूरी है। शासन द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की गई है, गांव स्तर पर पात्रों तक किसी भी हाल में पहुंचनी चाहिए।
प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान के लिए प्रयत्नशील है, उन्होंने हिदायत दिया जो भी शासन द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही है। पात्रों तक किसी भी हाल में पहुंचाया जाए नगर की गांव की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
इस दौरान मौके पर एटीएम बुढ़नपुर अनिल कुमार सिंह सीओ बुढ़नपुर एसडीएम सगड़ी डीपीआरओ वीडियो सीडीओ सीडीपीओ सीएससी महाराजगंज अधीक्षक डॉ प्रवीण चौधरी महाराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे नगर पंचायत महाराजगंज अधिशासी अधिकारी गुंजन कुमार नगर अध्यक्ष रेणु देवी बड़े बाबू मनोज सिंह विद्युत विभाग एसडीओ आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh