नहर मे महिला की मिली लाश, शव को कब्जे मे पुलिस कर रही छानबीन
महराजगंज आजमगढ़: नहर मे महिला की मिली लाश, शव को कब्जे मे पुलिस कर रही छानबीन , स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झोंटीपुर गांव के पास की नहर में महिला की लावारिस शव मिलने से हड़कंप मच गया| बतादें कि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज कप्तानगंज मार्ग पर शारदा सहायक नहर कई गांव से होकर गुजरती है | इसी नहर मे झोटीपुर गांव के पास बनी पुलिया के नजदीक एक महिला का शव झाड़ियों मे फंसा हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया |शव को देखते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी | सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर शव को नहर से बाहर निकला और कब्जे मे ले कानूनी कार्यवाही हेतु थाने लेकर छानबीन शुरू कर दी |पुलिस के अनुसार महिला का शव सड़े -गले अवस्था मे है जिसकी उम्र लगभग 35-40 वर्ष है तथा महिला नीले रंग का सलवार सूट पहने हुए है जबकि महिला के बाये हाथ मे सफ़ेद कड़ा है और दाहिने हाथ मे रक्षासूत्र बंधा हुआ है | पुलिस ने बताया कि महिला का शव केले से बंधा हुआ था तथा शव पूरी तरह से साड़ी -गली अवस्था मे है एवं उसके पास से पहचान हेतु कोई भी सामान व कागजात नहीं मिला है |

























































Leave a comment