घोसी साइबर टीम द्वारा पीड़ित के खाते में 10,000/- धनराशि वापस कराया गया।
घोसी। मऊ। एसपी कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम ने कार्यवाही करते हुए लाखीपुर निवासी पीड़ित के खाते में फ्राड हुए धन को वापस दिलवाया।
लाखीपुर कुड़िया निवासी मनोज पुत्र रामसरीख के साथ अज्ञात ब्यक्ति द्वारा काल करके फोन पे के माध्यम से रु 10000का फ्राड होने कर लिया गया था। जिसके संबंध में आवेदक मनोज पुत्र रामसरीख निवासी लाखीपुर कुड़िया थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत संख्या 23109260175455 दिनांक 06.09.2026 को दर्ज की गई थी जिसमे साइबर टीम घोसी के नोडल अधिकारी एसआई प्रकाश सिंह एवं सहायक नोडल अधिकारी एसआई दिनेश यादव, एचसी अरविंद यादव, आरक्षी पुष्पलता पांडेय द्वारा त्वरित कार्यवाही करके आवेदक की संम्पुर्ण फ्रॉड धनराशि होल्ड कराई गई थी जिसके तहत पीड़ित को दिनांक 6.10.26 को आवेदक को 10,000/- रुपये संम्पुर्ण धनराशि वापस कराया गया।
























































Leave a comment