आजमगढ़ में इन दिनों रंगदारी मांगने की घटनाएं बढ़ी
आजमगढ़ में इन दिनों रंगदारी मांगने की घटनाएं बढ़ गई है। अभी हाल ही में देवगांव क्षेत्र में मंदिर प्रबंधक से दस लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। इस पर पुलिस अभी जांच पड़ताल ही कर रही है। इधर महराजगंज क्षेत्र में भी कपड़ा व्यवसायी से भी रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस पर भी पुलिस बुधवार से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
महराजगंज थाने के सरदहा बाजार में पवन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता की कपड़े की दुकान है। पवन गुप्ता ने बताया कि 18 अगस्त को दो युवक दुकान पर आए और रंगदारी मांगने लगे। न देने पर जान से मारने की धमकी भी देते चले गए । धमकी मिलने के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में हैं। बहरहाल पुलिस ने पवन गुप्ता की तहरीर पर बुधवार को महराजगंज थाने के सिकंदरपुर गांव निवासी शहीद खान और महवी गांव निवासी शैलेंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























































Leave a comment