लड़की भगाने में मदद का आरोप लगाकर पुलिस कर रही प्रताड़ित : आज़मगढ़
आज़मगढ़ के थाना देवगांव के गाँव चकिया भगवानपुर के रहने वाले फूलादेवी पत्नी चंद्रशेखर चौहान जो एसपी कार्यालय आज़मगढ़ न्याय की गुहार लगाने आए थी
फूलादेवी ने बताया की युवती भगाने में मदद का आरोप लगाकर पुलिस फूलादेवी ,पति चंद्रशेखर चौहान व दामाद को प्रताड़ित कर रही है सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई एसपी ने प्रभारी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है
चकिया भगवानपुर गांव की प्रार्थिनी ने बताया कि गांव के ही निवासी सुरेंद्र चौहान मन बड़ व दबंग किस्म का इंसान है जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी सुरेंद्र चौहान के परिवार से उनका कई बार विवाद हो चुका है प्रार्थिनी ने बताया कि सुरेंद्र चौहान के परिवार वालों ने कई बार हमारे घर वालों को घर में घुसकर मारा पीटा जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है प्रार्थिनी ने बताया कि प्रार्थिनी के परिवार वालों को हैरान परेशान करने के लिए सुरेंद्र चौहान अपनी पुत्री का अपहरण करके , प्रार्थिनी और प्रार्थिनी के परिवार वालों को झूठे मुकदमा करने को आमादा है जबकि प्रार्थिनी और प्रार्थिनी के परिवार वाले शान्त स्वभाव के व्यक्ति हैं काफी कमजोर होने के कारण बार-बार सुरेंद्र चौहान के घरवाले प्रार्थिनी के परिवार वालों को मारते पीटते हैं प्रार्थिनी ने बताया कि जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है जमीन हड़पने की नीयत से झूठे मुकदमे में प्रार्थिनी व प्रार्थिनी के परिवार वालों को फंसाना चाहते हैं प्रार्थिनी ने बताया कि उनके परिवार वालों का सुरेंद्र चौहान की पुत्री के अपहरण घटना से कोई संबंध नहीं है उन्होंने एसपी साहब से अनुरोध किया है कि मामले की गहनता से जांच की जाए और जो भी इस अपहरण में दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए प्रार्थिनी ने बताया युवती भगाने में सहयोग का आरोप लगाकर पुलिस प्रार्थिनी और प्रार्थिनी के परिवार वालों को परेशान कर रही। पुलिस की प्रताड़ना से आजिज आकर शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

























































Leave a comment