Latest News / ताज़ातरीन खबरें
रायबरेली में आमने सामने भिड़े दो ट्रक, दोनों चालकों की मौत
रायबरेली : उत्तरप्रदेश के रायबरेली में आज बुधवार को एनएच 232 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रक आमने सामने भिड़ गए। जिससे दोनों के ड्राइवरों की मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना थाना क्षेत्र के एनएच 232 सेमरी गांव के पास की है। बुधवार सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों की भीषण टक्कर हुई। जिसमें ट्रक ड्राइवर शशिकांत निवासी रायबरेली और रमेश कुमार निवासी संत कबीर नगर की मौत हो गई। जबकि क्लीनर घायल हो गया। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रकों में फंसे हुए दोनों चालकों के शवों को बाहर निकाला। वहीं क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवारजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

























































Leave a comment