Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लालगंज व ठेकमा ब्लाकों में प्रधान संघ की बैठक सम्पन्न : आजमगढ़

आज़मगढ़।प्रधनों की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर ब्लाक वार हो रही बैठकों के क्रम में आज जिले के विकासखंड लालगंज व विकासखंड ठेकमा में सभी प्रधनों एवं प्रधान संघ पदाधिकारियों के साथ विकासखंड रानी की सराय के प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान संघ अध्यक्ष नैयर आजम द्वारा सभी प्रधानों को यह संदेश दिया गया कि हमारी समस्याओं का निदान तभी हो सकता है जब हमारा संगठन मजबूत होगा।
तभी दोनों विकास खंडों के प्रधानो ने तन मन और धन के साथ संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और समस्याओं का मजबूती से सामना करने का संकल्प लिया तथा नारा लगाया की
अध्यक्ष जी संघर्ष करो
  हम आपके साथ हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ उपाध्यक्ष रानी की सराय मोती लाल यादव द्वारा करते हुए बड़ी संख्या में आए हुए सभी प्रधानों का आभार प्रकट किया गया और प्रधानो को पूर्ण विश्वास दिलाया गया कि"हमारी जो मांगे हैं वह जायज हैं कहीं ना कहीं हमारी बातों को सही तरीके से भरपूर अन्दाज में सरकार तक पहुचाने की आवश्यकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh