Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस व वाहन चोरो में जबरदस्त मुठभेड़ ,चार गिरफ्तार : थाना मुबारकपुर

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और वाहनचोरों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान चार अपराधी पकड़े गए। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो बाइक, दो तमंचे व तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।
मुबारकपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक रत्नेश कुमार दुबे व अश्वनी कुमार मिश्र अपने हमराहियों के साथ मंगलवार की रात कस्बे से सटे इस्लामपुरा क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 8.15 बजे शाहगढ़ की ओर से आ रहे दो बाइक पर सवार चार युवकों को पुलिस ने रोका। पुलिस देख बाइक सवार चारों युवक वाहन मोड़ कर भागने का प्रयास किए लेकिन लड़खड़ा कर बाइक सहित गिर पड़े। इसके बाद सभी पैदल खेतों के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो एक अपराधी ने पुलिस टीम को लक्ष्य कर असलहे से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों को घेरकर काबू में कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा जिंदा व खोखा कारतूस तथा तीन बाइक के साथ ही दो मोटरसाइकिल कब्जे में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से मिली बाइक व मोबाइल फोन सभी चोरी के हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चांद मोहम्मद पुत्र अखलाक मोहम्मद, साहब आलम पुत्र अब्दुल जब्बार, मासूम अली पुत्र गुलाम अली तथा मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद इस्लाम सभी इस्लामपुरा मोहल्ले के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh