Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के जुर्म में युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ कन्धरापुर थाने की पुलिस ने किशोरी को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कन्धरापुर थाने के एक गांव की नाबालिक लड़की को 29 जून को रात करीब 10 बजे एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले में वांछित अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है । पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अंगद निषाद पुत्र रामलखन निषाद कंधरापुर थाने के ग्यासपुर गांव का रहने वाला है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh