गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार : गम्भीरपुर
फरिहा/मुहम्मदपुर , आज़मगढ़ ।आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे वांछित वारंटी गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना गंभीरपुर की पुलिस ने मुहम्मदपुर बाजार से सिकंदर चौहान पुत्र गोबरी चौहान निवासी मुहम्मदपुर मड़ैया थाना गंभीरपुर को लगभग 11:00 बजे दिन में मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थाना प्रभारी ज्ञानूप्रिया को मुखबिर द्वारा पता चला कि मुहम्मदपुर बाजार में यूनियन बैंक के सामने पीपल के पेड़ के पास एक व्यक्ति गाजा लेकर खड़ा है, पुलिस तुरंत अमल में आई और खड़े हुए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ । पुलिस ने बताया कि सिकंदर चौहान का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है मुकदमा अपराध संख्या 186 / 21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मुकदमा दर्ज हुआ है ।






















































Leave a comment