भारत माँ के अमर वीर -लाल ,चन्द्र शेखर आजाद जी के जन्म तिथि पर भारत रक्षा दल द्वारा नगर क्षेत्र के हर्रा की चुंगी पर बने पार्क व आजाद जी की प्रतिमा की साफ-सफाई ...
आजमगढ़ आज 23 जुलाई स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद जी के जन्म तिथि के अवसर पर आज भारत रक्षा दल द्वारा नगर क्षेत्र के हर्रा की चुंगी पर बने पार्क व आजाद जी की प्रतिमा की साफ-सफाई करके माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन क्रांतिकारियों ने देश को गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता हम सभी का दायित्व है । बड़े अफसोस की बात है कि नगर क्षेत्र में आजाद जी की मूर्ति लगी लेकिन इसकी साफ सफाई रख रखाव के लिए जिम्मेदार नगर पालिका पूरी तरह गैर जिम्मेदार हो गई है,अन्य दिनों की बात तो छोड़िए आज इनके जन्म दिन पर भी झाड़ू तक नहीं लगा, फब्बरारे के लिए बने पार्क में पानी इकट्ठा होकर सड़ रहा है इसमें बड़ी संख्या में मच्छर पैदा हो रहे है इससे कोई मतलब नहीं । पार्कों,मूर्तियों का फर्जी ढंग से सुंदरीकरण, फौबारा आदि लगा कर सिर्फ जनता के धन को लूटना ही इनका मकसद होता है ,ये सब देश द्रोही हैं।इसका न्याय कानून नहीं ,अब भगवान करेगा। हम लोगों ने यहां साफ सफाई कर दिया है ,जनता से भी अपील कर रहे हैं अपने घरों के साथ सार्वजनिक स्थलों आदि को भी साफ बनाए रखें
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ धीर जी श्रीवास्तव, जगदीश शर्मा,अनूप कुमार, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा,मनोज कुमार,नसीम अहमद,प्रदीप सिंह, रवि विश्वकर्मा, राजन अस्थाना, धनंजय, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।






















































Leave a comment