श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
देवरिया।करायल शुक्ल क्षेत्र (ससरांव): क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससरांव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास आचार्य मनमोहन मिश्र ने भगवान श्री कृष्ण की दिव्य और अलौकिक बाल लीलाओं का सरस वर्णन किया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथा व्यास आचार्य मनमोहन मिश्र ने श्री कृष्ण की माखन चोरी लीला, मृद्भक्षण (मिट्टी खाने की) लीला, वेणुगीत और गोवर्धन लीला का मनमोहक एवं विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान की बाल लीलाएं केवल क्रीड़ा नहीं, बल्कि उनमें संपूर्ण संसार के कल्याण का संदेश छिपा है। माखन चोरी लीला के माध्यम से भगवान ने भक्तों के शुद्ध प्रेम और भक्ति को स्वीकार करने का मार्ग दिखाया, वहीं गोवर्धन लीला के जरिए प्रकृति पूजन और अहंकार के नाश का संदेश दिया।
कथा के दौरान संपूर्ण पंडाल 'जय श्री कृष्णा' और 'राधे-राधे' के जयकारों से गुंजायमान रहा।
इस धार्मिक अवसर पर मुख्य रूप से दुर्गा सिंह, रमेश सिंह, इंदु सिंह, कामेश्वर पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कथा दिवस का विश्राम हुआ।



























































Leave a comment