Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अभयशंकर यादव बने सयुस के बरहज विधानसभा अध्यक्ष

देवरिया। समाजवादी युवजन सभा (सयुस) के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को बरहज स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अभयशंकर यादव को समाजवादी युवजन सभा का बरहज विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि अभयशंकर यादव के बरहज विधानसभा अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का युवा, बेरोजगार, किसान, छात्र, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग परेशान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर निराश किया है। सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों से क्षुब्ध होकर बड़ी संख्या में युवा समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
इस अवसर पर रामविश्वास यादव, सुशील, विशाल यादव, नीलकमल प्रसाद, सागर प्रजापति, मनोज चौहान, अनिल राजभर, इरफान अंसारी, आनंद कुशवाहा, राधेश्याम गुप्ता, विकास पांडेय, अनिल मद्धेशिया, सूरज साहनी, सूरज चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh