Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरकारी राशन की दुकान से असंतुष्ट ग्रामीणों ने दर्ज करायी शिकायत : मऊ

मऊ : तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित सरकारी सस्ते् राशन दुकान के विरुद्ध गांव के सैकड़ों महिला व पुरुष आपूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार यादव के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करायी
तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत भादवा मैं लंबे समय से कोटेदार उर्मिला राय के नाम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित है जिसकी देखरेख चंद्र प्रकाश राय द्वारा की जाती है ग्रामीणों उक्त कोटेदार के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर लिखित शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी जिसके परिपेक्ष में गुरुवार को आपूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार यादव ने प्राथमिक विद्यालय भादवा पहुंच कर ग्रामीणों की शिकायत सुनी जिसमें अंत्योदय राशन कार्ड धारक प्यारी देवी पत्नी बृजनाथ रासनकार्ड संख्या 20441,दुर्गा प्रसाद पुत्र गणेश 21970.घूरा पुत्र बुद्धू 21951 ,चंदा पत्नी रामजीत 219220140661, सीमा पत्नी राम अवतार219220140654, रामनारायण पुत्र झिल्लू 20450आदि ने बताया कि इस कोरोना महामारी काल में एक और सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन वितरण किया जाता है वहीं दूसरी ओर कोटेदार द्वारा मनमाने तरीके से राशन वितरण किया जा रहा है प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 5 से 10 किलो कम राशन दिया जा रहा है कुछ कार्ड धारकों का यह भी कहना है कि महीने में एक बार ही राशन मिलता है साथ ही सरकार द्वारा दी गई चीनी का भी घोटाला कर लिया गया है मजे की बात यह है कि पर्यवेक्षक के उपस्थिति में राशन वितरण कार्य होना सुनिश्चित किया गया है तो इतनी बड़ी अनियमितता कोटेदार द्वारा की गई पर्यवेक्षक ने किस आधार पर सत्यापन किया इस कार्य में पर्यवेक्षक की भी भूमिका संदिग्ध दिखाई देती है |
पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक विमला देवी 923110,पत्नी भोलानाथ, मीना पत्नी प्रहलाद 219240095549,निर्मला पत्नी बृहस्पति कुमार 923319,सविता पत्नी सुजीत 219240102812
कुसुम पत्नी रामजनम 165457 ने बताया कि हम लोगों भी राशन कभी 5 किलो कभी 10 किलो काट दिया जाता है इस बाबत आपूर्ति निरीक्षक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विकास खंड मुहम्मदाबाद में पहली ग्राम पंचायत है जिसमें कोटेदार ने इतनी बड़ी अनियमितता की है जिसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी निरीक्षण स्थल पर काफी संख्या में महिला व पुरुष इकट्ठा थे तथा उक्त कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे थे|


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh