Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मददगार वेलफेयर फाउंडेशन की जिला कार्यकरणी घोषित : भीलवाड़ा

राजस्थान भीलवाड़ा। मददगार वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर कीर के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार सुभाष कश्यप एवं मुख्य राष्ट्रिय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार एकलव्य की अनुशंसा पर आज कई नियुक्तियां दी। फाउंडेशन के राष्ट्रीय मुख्य सचिव राकेश चौहान एव प्रदेश अध्यक्ष स्नेह साहनी, प्रदेश महामंत्री पप्पू लाल कीर के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
1.अध्यक्ष-धर्मेंद्र शर्मा
2.उपाध्यक्ष -शबनम अजहरी
3.महासचिव- अब्दुल वाहिद
4.प्रवक्ता- शकुंतला देवी
5.प्रचारक - महिमा शर्मा
6.मीडिया प्रभारी - हेमेंद्र सिंह मेहता
7.कोषाध्यक्ष- भरत शर्मा
8.प्रभारी-अमृता शाह
मददगार वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर धर्मवीर कीर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एनजीओ गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई जागृति लाने के लिए काम करेगा । गरीब बेसहारा व्यक्तियों को क्षेत्र में फाउंडेशन के माध्यम से सहयोग करके मदद की जाएगी साथ ही गरीब बच्चो , बालिका शिक्षा पर जोर दिया जायेगा पशु पक्षियों एवं वन्य प्राणियों के लिए सहयोग किया जाएगा । प्रकृति के लिए पानी बचाव व पेड़ पौधे लगाकर क्षेत्र में हरियालो राजस्थान अभियान का शुभारंभ करके जगह जगह सैकड़ों पौधा लगाने का संकल्प लिया है । इस फाउंडेशन के माध्यम से जनहित के कार्य किया जाएगा ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh