Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डॉक्टर के अपहरण का आरोपी, 1 लाख का इनामी बदन सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर : आगरा

आगरा(उत्तरप्रदेश)डॉक्टर के अपहरण का आरोपी, 1 लाख का इनामी बदन सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर,उत्तरप्रदेश में आगरा के डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण में शामिल और फिरौती की मांग करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह अपने एक साथी के साथ पुलिस मुठभेड़ में मारा गया,बुधवार रात बदमाश बदन सिंह की जगनेर क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जहां दोनों तरफ से चली गोलियों में बदन सिंह और उसका साथी घायल हो गया,पुलिस दोनों को लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंची,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, मुठभेड़ में एसएसपी और एसपी पश्चिमी की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh