Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए जिला कारागार में आनलाईन निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

आजमगढ़ मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश चंद के निर्देशानुसार आज कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए जिला कारागार में आनलाईन निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला न्यायालय से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आनलाईन विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता सचिव सुश्री अनीता ने किया। सचिव ने आनलाईन निरीक्षण में उपस्थित बन्दियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में बताते हुए कोरोना महामारी के दृष्टिगत उच्च न्यायालय तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिये। जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि कोविड पॉजिटिव पाये गये बन्दियों को आइसोलेशन वार्ड में मास्क के प्रयोग के साथ उचित दूरी पर रखा जायें। शिविर में उपस्थित बन्दियों से सचिव ने वार्ता की तथा उनके द्वारा बतायी गई समस्याओं के समाधान हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
सचिव ने बताया कि ऐसे गरीब व असहाय बन्दी जिनकी पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है, वे अपने मुकदमों की पैरवी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है।
महिला डिप्टी जेलर नीलम ने बताया कि अभी तक 1369 पुरूष बन्दियों व 99 महिला बन्दियों को कोविड की प्रथम डोज तथा 345 पुरुष पन्दियों में 43 महिला बन्दियों को कोविड की द्वितीय डोज दी जा चुकी है।
इस मौके पर पुनीत यादव व पैनल अधिवक्ता सपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh