Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, एक की मौत : मऊ


मऊ : मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरौनी में शनिवार संध्या पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें 25 वर्षीय पूर्व प्रधान के छोटे भाई धर्मराज को गंभीर चोटें आई । जिसका इलाज के दौरान बीएचयू वाराणसी में रविवार को मौत हो गयी। मृतक के बड़े भाई छवि राज यादव ने उसी गांव के चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है । पूर्व प्रधान के छोटे भाई को उसी गांव के चार लोगों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से सिर में मारकर घायल कर दिए । जिससे पीड़ित गिरकर घायल हो गया उसके बड़े भाई ने उसे मुहम्मदाबाद गोहना के प्राइवेट अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन आजमगढ़ लेकर चले गए फिर वहाँ से वाराणसी बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान घायल पूर्व प्रधान के छोटे भाई धर्मराज यादव 25 वर्ष की मौत हो गयी। इधर मुकदमों में लिफ्ट 4 लोगों में से एक की भी गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं की गई है। जबकि इस निधन से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव लेकर वाराणसी से घर के लिए रवाना हो गए हैं। जिनका अंतिम संस्कार तमसा नदी पर किया जाएगा।मृतक के बड़े भाई छविराज ने चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh