पूर्वदशम छात्रवृत्ति/शुल्क - 26 जुलाई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक संस्था से अग्रसारित सही नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं के डाटा को 01 अक्टूबर 2021 को भुगतान हेतु डाटा किया जाएगा सम्मिलित
आजमगढ़ जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 09-10 की कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन हेतु समय सारणी निर्गत की गयी है।
उन्होने बताया कि 20 जुलाई 2021 से 12 अगस्त 2021 तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए, आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करना। 13 अगस्त से 08 सितम्बर 2021 तक सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों में स्वीकृत सीटों की संख्या की प्रमाणिकता को शत प्रतिशत आनलाईन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना। 23 जुलाई से 23 अगस्त 2021 तक छात्र/ छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना। (छात्र/छात्राओं हेतु 20 जुलाई 2021 से 12 अक्टूबर 2021 तक अनवरत जारी रहेगा।), छात्र द्वारा आनलाईन आवेदन पूर्ण करने तथा फाइनल प्रिण्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेण्ट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाना। आवेदन पत्र भरने के 04 दिन के अन्दर विलम्बतम 27 अगस्त 2021 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन ओवदन पत्र की हार्डकापी समस्त वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना तथा 26 जुलाई से 31 अगस्त 2021 तक छात्र/छात्रा द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं सलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्था द्वारा मिलान किया जाना एवं आनलाईन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना है। (नोट- 26 जुलाई 2021 से 31 अगस्त 2021 तक संस्था से अग्रसारित सही नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं के डाटा को 01 अक्टूबर 2021 को भुगतान हेतु डाटा सम्मिलित किया जायेगा।)
























































Leave a comment