Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत दिव्यांग बच्चे का इस माध्यम से कराया जाएगा निःशुल्क करेक्टिव सर्जरी

आजमगढ़ जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोडने के लिए ‘‘दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग‘‘ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने उद्देश्य से विकास खण्ड स्तर पर वृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
आयोजित होने वाले चिन्हांकन शिविर में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण जैसे-ट्राइसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, श्रवण यंत्र, वाकर, अन्ध छड़ी, बनावटी अंग कैलिपर्स, कृत्रिम हाथ कृत्रिम पैर आदि का चिन्हांकन किया जायेगा।
शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना योजनान्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से लाभान्वित करने हेतु चिन्हांकन किया जायेगा। शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत ऐसे दिव्यांग बच्चे जो पोलियो करेक्टिव सर्जरी कराने हेतु इच्छुक हो, उनका चिन्हांकन कर निःशुल्क करेक्टिव सर्जरी करायी जायेगी। इसी के साथ ही ऐसे दिव्यांग बच्चे जिनकी आयु 0-5 वर्ष तक है, जो श्रवण बधिर है, उनके काॅक्लियर इम्प्लांट हेतु चिन्हांकन किया जायेगा।
जे0ई0एस0/जेई0 (संचारी रोग) अभियान के अन्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जो संचारी रोग से पीड़ित है, उनका चिन्हीकरण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किया जायेगा। इसी के साथ ही ऐसे दिव्यांगजन एवं कुष्ठजन जो पेंशन योजना से वंचित है, उनको पेंशन योजना से लाभान्वित कराने हेतु चिन्हीकरण किया जायेगा। यू0डी0आई0डी0 प्रोजेक्ट योजनान्तर्गत सभी दिव्यांगजनों को यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गत करने हेतु आवेदन कराया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 19 जुलाई को विकास खण्ड पल्हनी, 20 जुलाई को सठियांव, 22 जुलाई को जहानागंज, 23 जुलाई को मेंहनगर, 26 जुलाई को पल्हना, 27 जुलाई को बिलरियागंज, 28 जुलाई को महराजगंज, 29 जुलाई को हरैया, 30 जुलाई को अजमतगढ़, 02 अगस्त को तहबरपुर, 03 अगस्त को मिर्जापुर, 04 अगस्त को रानी की सराय, 05 अगस्त को मुहम्मदपुर, 06 अगस्त को ठेकमा, 07 अगस्त को लालगंज, 09 अगस्त को तरवां, 10 अगस्त को अतरौलिया, 11 अगस्त को कोयलसा, 12 अगस्त को अहिरौला, 13 अगस्त को फूलपुर, 16 अगस्त को पवई तथा दिनांक 18 अगस्त 2021 को विकास खण्ड मार्टीनगंज में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उक्त चिन्हांकन शिविर में दिव्यांगजनों के आवश्यक दस्तावेज/अभिलेख में अपने साथ आवेदक की दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम न हो। (मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र), यू0डी0आई0डी0कार्ड0, आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए रू0 46080 तथा शहरी क्षेत्र के लिए रू0 56460 से अधिक न हो। (मा0 सांसद, मा0 विधायक, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत किया गया हो), आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का होने पर जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति तथा एक पासर्पोट आकार का नवीन फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh