मण्डलीय कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनने के लिए हुये एकत्रित
लालगंज आजमगढ : नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषि कांत राय की उपस्थिति में मंडल लालगंज के भाजपा कार्यकर्ताओ एवं नगर पंचायत लालगंज के सभासदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना प्रधानमंत्री ने कहा कि अन्य देशो की अपेक्षा देश में सर्वाधिक वैक्सीन लगाई गई एवं हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें देश का प्रत्येक नागरिक वैक्सीन अवश्य लगाएं। इस अवसर पर रजनीकांत त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष भाजपा लालगंज, संजय जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, मण्डल उपाध्यक्ष विशाल राय ,मंडल महामंत्री आदर्श कुमार राय ,आनंद राय युवा मोर्चा, अवधेश राय , शिवसागर बरनवाल, विनोद गुप्ता, संतोष तिवारी, अखिलेश राय, त्रिभुवन सोनकर सहित आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
























































Leave a comment