Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ मुम्बई मऊ सप्ताहिक विशेषट्रेन का संचालन अवधि बढ़ाया गया

मऊ।वाराणसी।रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों पर यात्री जनता की सुविधा हेतु 09183/09184 मुम्बई सेंट्रल-मऊ-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 08 अतिरिक्त फेरों के लिए किया गया है। फलस्वरूप 09183 मुम्बई सेंट्रेल-मऊ साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी मुम्बई सेंट्रल से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा 09184 मऊ-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी मऊ से 09 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को निम्नवत किया जायेगा। 
09183 मुम्बई सेन्ट्रल-मऊ साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेंट्रेल से 22.30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.08 बजे, पालघर से 23.55 बजे, दूसरे दिन वापी से 01.03 बजे, सूरत से 02.13 बजे, वड़ोदरा से 03.36 बजे, रतलाम से 08.50 बजे, कोटा से 12.20 बजे, सवाई माधोपुर से 13.40 बजे, गंगापुर सिटी से 14.33 बजे, भरतपुर से 16.42 बजे, ईदगाह आगरा से 17.50 बजे, टूण्डला से 19.25 बजे, शिकोहाबाद से 20.17 बजे, मैनपुरी से 21.07 बजे, भोगांव से 21.27 बजे, फर्रूखाबाद से 23.15 बजे, दूसरे दिन कन्नौज से 00.15 बजे, कानपुर सेंट्रल से 02.25 बजे, सूबेदारगंज से 05.35 बजे, ज्ञानपुर रोड से 06.47 बजे, बनारस से 08.05 बजे, वाराणसी से 08.25 बजे तथा औंड़िहार से 09.07 बजे छूटकर मऊ 10.00 बजे पहुँचेगी। 
   वापसी में, 09184 मऊ-मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 09 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को मऊ से 12.45 प्रस्थान कर औंड़िहार से 13.45 बजे, वाराणसी से 14.40 बजे, बनारस से 15.45 बजे, ज्ञानपुर रोड से 17.05 बजे, सूबेदारगंज से 19.00 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.20 बजे, दूसरे दिन कन्नौज से 01.00 बजे, फर्रूखाबाद से 03.00 बजे, भोगांव से 03.50 बजे, मैनपुरी से 04.12 बजे, शिकोहाबाद से 05.12 बजे, टूण्डला से 06.52 बजे, ईदगाह आगरा से 07.40 बजे, भरतपुर से 10.02 बजे, गंगापुर सिटी से 11.30 बजे, सवाई माधोपुर से 12.20 बजे, कोटा से 13.50 बजे, रतलाम से 17.55 बजे, वड़ोदरा से 21.54 बजे, सूरत से 23.54 बजे, तीसरे दिन वापी से 01.30 बजे, पालघर से 02.59 बजे तथा बोरीवली से 03.41 बजे छूटकर मुम्बई सेंट्रल 04.20 बजे पहुँचेगी। उक्त जानकारी सुमित कुमार,मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh