Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवाओं, बेरोजगारों और किसानों के साथ छलावा है बजट- इंजीनियर सुनील यादव

महाराजगंज आजमगढ़। शनिवार को लोकसभा में  वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए युवा उद्योगपति तथा आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रांत मीडिया प्रभारी इंजीनियर सुनील यादव ने कहा कि यह बजट देश के युवाओं, बेरोजगारों और किसाने के लिए छलावा मात्र है । इस बजट में बेरोजगारी से निपटने तथा किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर केवल धोखा किया गया है । 
      इस बजट से देश का राजकोषीय घाटा और कर्ज बढ़ेगा । आर्थिक उदारीकरण से ब्याज दर बढ़ेगी जिससे मुद्रा स्फिति पर दबाव बढ़ेगा । बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र को कम प्राथमिकता दी गई है । दालों और कपास के उत्पादन को बढ़ाने की योजनाएं तो हैं किंतु अन्य प्रमुख फसलों और कृषि क्षेत्र को नजरंदाज किया गया । मनरेगा जैसी ग्रामीण रोजगार योजनाओं पर कम ध्यान नहीं दिया गया । 12 लाख की आय पर कर छूठ और कर दरों में कटौती से राजस्व संग्रह में गिरावट होगी जिससे अप्रत्यक्ष कर जैसे जीएसटी, पेट्रोलियम आदि में वृद्धि से आम जनता पर प्रभाव पड़ेगा । सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों के लिए बजट में कोई बड़ी प्रोत्साहन योजनाएं नहीं दी गई केवल बड़ी बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं पर अधिक फोकस किया गया है । पूंजीगत व्यय वृद्धि में कमी के कारण बुनियादी ढांचा विकास, रोजगार और आर्थिक विकास को प्रभावित करेगा । महंगाई और जीवन यापन की दुश्वारियों से निपटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया गया । रोजगार सृजन के लिए भी कोई स्पष्ट रोड मैप नहीं तैयार किया गया । कुल मिलाकर यह बजट किसानों, युवाओं तथा बेरोजगारों के साथ आम आदमी के लिए छलावा मात्र है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh