Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नम आँखों से विघ्नहर्ता सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश जी को श्रद्धालुओं ने किया विदा

दीदारगंज-आजमगढ़ : मार्टीनगंज क्षेत्र के मुहचुरा गांव में चल रहे पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव में पांडाल में सजी हुई सिद्धिविनायक श्री गणेश जी की प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन की तरह पांचवें दिन भी पूजा अर्चना की तथा भगवान से अपनी मंन्ते पूरी करने के लिए प्रार्थना की और प्रसाद वितरण किया गया दोपहर में प्रधान फूलमती देवी के सौजन्य से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें गांव तथा अगल बगल गांव के लोगों ने भंडारे में सामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया ।तथा दिन में गाजे बाजे के साथ श्री गणेश जी की विदाई यात्रा निकली जिसमें श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को  रंग गुलाल लगाए तथा डीजे की धुन पर डांस(नृत्य)किया तथा श्रद्धालुओं द्वारा  गणपति बप्पा मोरया,अगले वरस तू फिर आना के गगनभेदी  जयकारे लगाए जा रहे थे इसके बाद लोगों ने अपने इष्ट देव की प्रतिमा को शारदा सहायक खंड 32नहर में नम आँखों से  विसर्जित किया ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान फूलमती देवी प्रधान प्रतिनिधि सौरभ चौहान,अशोक चौहान,जय प्रकाश चौहान,अमर सिंह चौहान उर्फ डब्बू चौहान,लालजी यादव,इंद्रसेन चौहान,सत्यम,सुनील,संदीप,सुजीत,विवेक,दीपक,शिवशंकर,रामकवल,प्रवीन,लव,अमन,शनि,ईसदीप चौहान,शंकर चौहान सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh