व्यापारियों की सुरक्षा की निगरानी को निकली अहरौला पुलिस
अहरौला आजमगढ़ - आज दिन सुक्रवार को अहरौला थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे भारी भरकम फोर्स के साथ अहरौला मतलूबपुर कस्बे के के बीच रूट मार्च करते हुए हर एक बड़े छोटे व्यापारियों से छोटी-छोटी सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी साझा करते हुए हर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की और कस्बे में जगह-जगह व्यापारियों की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की भी जांच किया और कहां की अगर सीसीटीवी कैमरे में कोई भी दिक्कत आती है उसे जल्द ठीक कराए इससे आपकी सुरक्षा बरकर रहेगी व्यापार के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर गलत व्यवहार किया जा रहा है या फिर कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से फोन करके डरा धमका रहा है या फिर पैसे की मांग कर रहा है उसकी गुप्त सूचना दें आपका नाम सुरक्षित रखा जाएगा और ऐसे अपराधियों के ऊपर सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी थाना अध्यक्ष ने कहां रात के समय में कस्बे की निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की पिकेट ड्यूटी लगाई गई है हर ब्यापारी अपनी दुकानों के बाहर रात के समय में लाइट जलाना ना भूले यह सुरक्षा की दृष्टि से शीशी टीवी कैमरा के लिए ज्यादा कारगर होगा इसी तरह पकड़ी चांदनी चौक बाजारों में भी भ्रमण करके थानाध्यक्ष ने लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और सीसीटीवी कैमरा लगाने का अपील किया।
























































Leave a comment