Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रानी पोखरा में उतराया मिला दिव्यांग का शव, पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज, शिनाख्त में जुटी

आजमगढ़ - रानी की सराय। थाना क्षेत्र स्थित रानी  पोखरा में गुरूवार की सुबह एक दिव्यांग का शव उतराया मिला। पोखरे पर व्यायाम करने पहुंचे लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त में जुट गई। 
रानी की सराय थाना के रानी पोखरे में सुबह से एक दिव्यांग का शव उतराया मिला। उधर टहलने व व्यायाम करने पहुंचे लोगों ने देखा कि रानी पोखरा के पक्की सीढ़ी के पास एक दिव्यांग का शव पानी में उतराया हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात को दिव्यांग का वाकर पोखरे के पास पड़ा हुआ था। लेकिन किसी को दिव्यांग की पोखरी में डूबने की भनक नहीं लग सकी। लेकिन सुबह को उसका शव पानी पर उतराया मिला। मृतक दिव्यांग आसमानी पैंट पहना हुआ था। जबकि गमछा सफेद शर्ट व वाकर सीढ़ी पर थे। दिव्यांग की उम्र लगभग 45 साल थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम को भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh