Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आकाशीय बिजली से यूपी में 11 लोगों की मौत आजमगढ़ 6, गाजीपुर में 5 लोगों की मौत
आजमगढ़। बादलों की सक्रियता और बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार की सुबह से लेकर देर रात तक कई जिलों में जोरदार बारिश के साथ आकाशीय बिजली की गरज चमक के साथ 11 लोगों की मौत हो गई। सर्वाधिक 6 लोगों की मौत आजमगढ़ जिले में तो गाजीपुर जिले में 5 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को बारिश के दौरान आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी सूर्यनाथ यादव, मेंहनगर में ग्राम पंचायत बरवा सागर के मुहम्मदपुर नियामतपुर गांव के पूर्वी सिवान में शशिकला, शैलेश यादव उर्फ बब्बी, अमन, अनुराग यादव, देवगांव कोतवाली के कोटा खुर्द गाव में सुनील कुमार की आकाशीय बिजली से जान चली गई।
























































Leave a comment