Latest News / ताज़ातरीन खबरें
खंड शिक्षा अधिकारी हरैया ने कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ का किया औचक निरीक्षण
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी हरैया रविता राव ने कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब कुछ सही पाया जिससे विद्यालय पर तैनात अध्यापकों की जमकर सराहना की इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय पर 3 घंटे रही और उन्होंने कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को निपुण बनाने तथा कक्षा 4 एवम 5 के बच्चों में एफएलएन के अंतर्गत बेसिक एवम एडवांस पर अध्यापकों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हर क्लास में जाकर बच्चो से पठन पाठन की जानकारी ली तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।
























































Leave a comment