Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवती ने कुंए में कूदकर दी जान

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठूठवा मुस्तफाबाद निवासिनी 22 वर्षीय युवती ने कूंए में छलांग लगा ली। जब तक उसे बाहर निकाला तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ गए।
थानाक्षेत्र के ठूठवा मुस्तफाबाद गांव निवासी पूजा पुत्री रामदुलारे राम आज शुक्रवार को पूर्वान्ह करीब 11 बजे घर से निकली। उसने पड़ोसी गांव नई की सीमा पर स्थित एक कुएं में दोपहर 12 बजे छलांग लगा ली। आस-पास कुछ लोग धान की फसल में डीजल पम्पिंग सेट से पानी चला रहा थे। लड़की को कुंए में कूदते देख उन लोगों ने शोर मचाया। जब तक लोग युवती को कुंए से बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्राम प्रधान लव राजभर ने थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतका छः भाई बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों ने बताया कि उसके दिमाग में गांठ थी जिसका दिल्ली से इलाज चल रहा था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh