Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बिजली के खंभे में उतरे करेंट की चपेट में आकर मरी भैंस
खुटहन (जौनपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनेपुर गांव में शुक्रवार को खेत में घास चर रही भैंस बिजली के खंभे में उतरे करंट के चपेट में आ गयी। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
उक्त गांव निवासी हौशिला प्रसाद अपनी भैंस को चरने के लिए छोडे़ थे। भैंस खेत में लगे खंभे के पास घास चरते चरते खंभे को छू गई। अचानक वह गिर कर तड़फड़ाने लगी। आनन फानन मे बिजली आपूर्ति बंद कराए जाने के बाद उसे खंभे से दूर हटाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पशुपालक ने बताया कि भैंस के पेट में बच्चा भी था। उसकी कीमत 70 हजार से अधिक थी। उन्होंने इसकी सूचना राजस्व विभाग व पशु चिकित्सा विभाग को दे दिया है।
























































Leave a comment