Latest News / ताज़ातरीन खबरें

होम्योपैथिक विभाग में 03 प्रोफेसर एवं 07 रीडर की हुई पदोन्नति

लखनऊ: आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक विभाग में डॉ0 मुकेश कुमार, डॉ0 संजय पाण्डेय एवं डॉ0 शैलेश कुमार को रीडर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की गयी है। इसी के साथ डॉ0 वेद प्रकाश शर्मा, डॉ0 विकास मिश्रा, डॉ0 राजकुमार, डॉ0 निशा वर्मा, डॉ0 रामरेख यादव, डॉ0 आनंद बिहारी सिंह एवं डॉ0 राजकुमार कश्यप को प्रवक्ता से रीडर पद पर पदोन्नति की गयी है।
इस सम्बंध में आयुष विभाग की प्रमुख सचिव  लीना जौहरी की ओर से कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है। नवप्रोन्नत प्रोफेसर एवं रीडर की तैनाती रिक्तियों के सापेक्ष कर दी गयी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh