सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल द्वारा पौधारोपण अभियान का आगाज, आगामी पीढ़ियों के लिए आज से ही रोपे पौधे : गौरव
आजमगढ़। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंगदल आर्यमगढ़ की ओर से श्रीकृष्ण गौशाला पहाड़पुर व शिवशक्ति मंदिर हीरापट्टी में पौधरोपण कर अभियान का आगाज जिला संयोजक बजरंगदल शशांक तिवारी के नेतृत्व में गुरूवार को किया गया। अभियान का शुभारंभ बजरंगदल के प्रांत सह संयोजक गौरव रघुवंशी द्वारा करते हुए पहले दिन सैकड़ों पौधे रोपे गए और अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में सहयोग की अपील की गई।
बजरंगदल के विभाग संयोजक कुंवर गजेन्द सिंह ने बताया कि बजरंगदल द्वारा प्रत्येक छह महीने पर देश भर में सेवा सप्ताह चलाया जाता है, यह अभियान अबकी बार 23 से 30 जुलाई तक चलेगा और सेवा के विषय के रूप में मठ मंदिर व तीर्थ स्थलों पर वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया है और जिले भर के प्रमुख मंदिरों पर बजरंगियों द्वारा पौधे लगाए जाएंगे।
प्रांत सह संयोजक गौरव रघुवंशी ने कहा कि एक वृक्ष हम सबको वर्ष भर में 30 लाख रुपये तक की ऑक्सीजन प्रदान करता है साथ ही साथ वातावरण को संतुलित रखने में अत्यंत सहायक होता है इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विहिप के प्रान्त सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल, प्रान्त उपाध्यक्ष गोरक्षा दीनानाथ सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, जिला सह मंत्री विहिप संतोष गुप्ता,जिलाध्यक्ष गोरक्षा मनोज सिंह, जिला सेवा प्रमुख रविन्द्र पांडेय,, नगर कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, अंकुर गुप्ता, ऋषिकेश गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, हिमांशु राज, सभासद मिथुन निषाद, दीपक मौर्या, पवन यादव, पवन मोदनवाल, सुनील जायसवाल, राणा अजय प्रताप सिंह, अभिषेक वर्मा, दीपक वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























































Leave a comment