साइबर जागरूकता आभियान में पांच सौ लोगो ने लिया भाग
आज़मगढ़ : गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए प्रदेश के सभी विद्यालयों, पंचायती राज संस्थाओं, सार्वजनिक क्षेत्र में साइबर जागरूकता दिवस के 01 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 06.10.2022 को साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अल जमातुल अशरफिया विश्वविद्यालय आज़मगढ़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया है।
एकडेमी के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने साइबर जागरूकता में प्रतिभाग किया जिसमे उन्हें वर्तमान समय मे हो रहें सोशल मीडिया व आर्थिक साइबर अपराध के बारे में एवं उनसे बचने के तरीकों के बारे में बताया गया। त्वरित कार्यवाही हेतु साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में भी बताया गया।





















































Leave a comment