Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निदेशक सूचना ने महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

 लखनऊ,  निदेशक सूचना  शिशिर ने प0 दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर के सभाकक्ष में आज  महात्मा गॉधी  एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
      इस अवसर पर सूचना निदेशक  शिशिर ने कहा कि आज हम सब राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी  व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयन्ती मना रहे है। इस वर्ष पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है। हम सभी को गॉधी  के सपने को साकर करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के विचार थे कि खुद वो बदलाव बनिये, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया तथा बापू जी के द्वारा दिये गये संदेशों का अनुपालन हम सभी को करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि देश को जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री  की भी जयन्ती है। इस अवसर पर सांस्कृतिक दल द्वारा बापू जी के प्रिय भजनों का गायन किया गया तथा सभी लोगों द्वारा सुना गया व सराहना की गई।
       इस अवसर पर प0 दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में अपर निदेशक सूचना  अंशुमान राम त्रिपाठी, सयुक्त निदेशक,  सर्वेश कुमार दुबे,  भूपेन्द्र सिंह यादव, सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी  व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।      


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh