Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पैदल चाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए दमखम

करंजाकला जौनपुर।जिला खेल कार्यालय,जौनपुर द्वारा  रविवार ’’गांधी जयन्ती’’ के अवसर पर ओपेन पुरूष वर्ग की 05 किमी0 वाक रेस (पैदल चाल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के खेल मैदान में गांधी जयन्ती के अवसर पर सुबह वाक रेस का आयोजन किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव को उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर मार्ल्यापण कर दोनो महान विभूतियों को याद कर उन्हें अपनी तरफ से श्रद्वा सुमन अर्पित किया तथा रेस मे प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वाले
दीपक यादव-प्रथम, आकाश चौहान-द्वितीय, अमन यादव-तृतीय, शिवम यादव-चतुर्थ, रोहन यादव-पंचम एवं सूर्यांश यादव छठे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि जो खेल के प्रमी होते हैं वह बिना हार और जीत की चिंता किए मैदान में डटकर खेल में भाग लेते हैं।खेल स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करता है और हम सबको दृढ़ संकल्प बनाता है। इस अवसर पर भाजपा नेता बलवंत सिंह,शरद सिंह,अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक कृष्ण कुमार यादव-द्वय,पुजा यादव, खेल कार्यालय सहायक सुजीत विश्वकर्मा सत्य लाल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh