Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित खेल/रेस के माध्यम से मनाया गया राष्ट्र पिता की जयंती

आजमगढ़ 02 अक्टूबर-- आज दिनांक 02 अक्टूबर, 2022 को खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर प्रातः 07ः00 बजे सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में स्टेडियम परिसर में 10 किमी0 पुरूष वर्ग एवं 05 किमी0 महिला वर्ग में वाक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता मे पुरूष वर्ग में 78 खिलाड़ी एवं महिला वर्ग में 27 खिलाड़ियों सहित कुल 105 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री ए0के0 पाण्डेय द्वारा महात्मा गांधी जी एवं स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। उसके बाद 08ः00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी जी के जीवन संघर्ष एवं उनकी देश सेवा तथा उनके मूल्यों के बारे में प्रकाश डाला गया।

महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित वाक रेस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में मृत्युन्जय यादव, खोजापुर प्रथम, रोहित सिंह, भवरनाथ द्वितीय, लवकुश गुप्ता, भवरनाथ तृतीय, रामविनय निषाद, खोजापुर चतुर्थ, संगम, भदुली पांचवा एवं सुजीत मौर्या भवरनाथ ने छठवां स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में महिला वर्ग में परी चौहान हीरापट्टी ने प्रथम, दीपा चौहान हीरापट्टी ने द्वितीय, खुशबू ने तृतीय, अनुराधा मौर्या सिधारी ने चौथा, सोनाली भदुली ने पांचवा एवं ममता ब्रहम्स्थान ने छठवां स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ए0के0 पाण्डेय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का संचालन एथलेटिक्स प्रशिक्षक मिथिलेश यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंगल प्रसाद, सचिव जिला जिम्नास्टिक संघ, लालचन्द वर्मा, कृषि वैज्ञानिक, समस्त प्रशिक्षक अवधेश यादव, अरविन्द कन्नौजिया, विष्णुलाल, नागेन्द्र, मो0 इरफान एवं कार्यालय स्टाफ लालचन्द चौहान, अनुपम प्रजापति, अबु सैफ एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

 

 

----जि0सू0का0 आजमगढ़-02-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh