Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हिंदू आस्था के पवित्र माह नवरात्र व त्योहारी सीजन के बाद भी फूलपुर नगर पंचायत में नहीं रुक रहा सूअरों का विचरण

फूलपुर । हिंदू आस्था के पवित्र माह नवरात्र व त्योहारी सीजन के बाद भी फूलपुर नगर पंचायत में नहीं रुक रहा सूअरों का विचरण। दुकानदारों नगर निवासियों व पूजा पंडाल के कार्यकर्ताओं ने तथा आयोजकों ने शासन प्रशासन से इनके विचरण पर रोक लगवाने की मांग की है। मालूम हो कि फूलपुर नगर पंचायत के नदिया मोहल्ला सहित सोनकर बस्तियों में कुछ लोगों द्वारा सूअर पालन का कार्य किया जाता है उक्त सूअर पालक अपने सूअरों को बाड़े में ना रख कर उनको खाने पीने के लिए बाजारों के बीच छोड़ देते हैं जिसके बाद सूअर मंदिर, मस्जिद सहित दुकानों व घरों व रास्तों में घूमते नजर आने लगते हैं। हालांकि इसकी शिकायत कई बार हो चुकी है लेकिन अभी तक इस क्रिया पर कोई प्रभावी रोक नहीं लग पाई है लेकिन इधर नवरात्र दुर्गा पूजा व मेला के चलते कुछ स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं जिसके बाद सूअर के विचरण के चलते अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती जा रही है साथ ही दुकानदारों को भी सुबह-सुबह अपने दुकान के सामने सूअरों का जमावड़ा व उनके द्वारा की जा रही विष्ठा गंदगी को देखकर नगर पंचायत की व्यवस्था के प्रति काफी रोष व्याप्त हो रहा है। इस सम्बंध में व्यापारीयों सहित धार्मिक संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजकों ने शासन प्रशासन से तत्काल प्रभाव से रोक लगा ने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh