Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

आजमगढ़ सरायमीर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पिता-पुत्र बताए गए हैं
पुलिस द्वारा भेजी गई आख्या रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन द्वारा सरायमीर क्षेत्र के शेरवां ग्राम निवासी मशरूफ अहमद पुत्र अब्दुल गनी व उसके पुत्र मुहम्मद अब्दुल्ला को गिरोहबंद अधिनियम के तहत पाबंद किया गया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शेरवां ग्राम स्थित आरोपी पिता- पुत्र के घर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh