Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अदद असलाह और कारतूस के साथ गिरफ़्तार

आज़मगढ़ निज़ामाबाद पूर्व की घटना इतिहास का विवरण दिनांक 02.08.22 को वादी संजय सोनकर पुत्र महाबीर सोनकर ग्राम बनगांव थाना निजामाबाद आजमगढ़  द्वारा दिनांक 02.08.2022 को रात्रि में प्रार्थी के घऱ में रखे पैसे व जेवर अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है, के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0332/22 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया है बाद विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 454/411 भादवि की वृद्धि की गयी
2. गिरफ्तारी का विवरण  दिनांक- 29.09.2022 को उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय  हमराह फरीहा चौराहे पर मौजूद थे कि सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 2/8/22 को ग्राम बनगाँव नहर पुलिया के पास संजय सोनकर के घर मे चोरी करने वाला अभियुक्त शेरपुर तिराहे पर मौजूद है , मौके पर पहुँचकर अभियुक्त राजेश यादव S/0 फौजदार यादव सा0 जमीन कटघर थाना निजामाबाद आजमगढ को पकड़ा गया तथा जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक अदद कट्टा व दाहिने जेब में एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद तथा जेब से 4250 रुपया नगद बरामद हुआ बरामद पैसा के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर  बताया कि साहब यह पैसा चोरी का है मै तथा मेरा दोस्त पिन्टू सिंह S/0 अवधू सिंह R/0 पिपरी थाना निजामाबाद आजमगढ़ एक साथ मिलकर दिनांक 02.08.22 को एक मकान में अन्दर घुस कर  बक्सा व आलमारी में से 40,000 रुपये नकद व कुछ सोने चाँदी का जेवरात चोरी कर लिये  है नकद 40000 रुपया में से 20000 20000 रुपया तुरन्त हिस्सा लिये और दो तीन दिन बाद जेवरात को पिन्टू सिंह द्वारा बेचकर मुझे बताया गया कि जेवर 32000 रुपया में बिका है और 16000 16000 रुपया हिस्सा ले लिए इस प्रकार हम लोगो को कुल 36000 -36000 रुपया हिस्सा किये थे उसी पैसा में से बचा हुआ 4200 रुपया मेरे पास था जो आंज आप पकडे है शेष पैसा मै खर्च कर दिया हूँ अतः बरामद शुदा 4250 रुपया उक्त अपराध में चोरी गयी सम्पत्ति से सम्बन्धित होना पाया गया अभियुक्त द्वारा कारित यह कार्य धारा 454, 380,411 IPC व 3/7/25 A.ACT का अपराध पाकर कारण गिरफ्तारी बताकर समय 09.55 बजे अभियुक्त को हिरासत लिया गया  अभियुक्त का चालान मा0न्यायालय किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh