Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आठ घंटों में दो धमाकों से दहला ऊधमपुर, आतंकी साजिश की आशंका, सुरक्षाबल मौके पर

ऊधमपुर में आठ घंटे के अंदर एक और बस में रहस्यमयी धमाका हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर यह विस्फोट हुआ। किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।  इससे पहले कल उधमपुर में सैन्य चौकी के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में शक्तिशाली धमाका हुआ। धमाके से दो बसें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दो लोग घायल हो गए। प्रथम दृष्टया इसे आतंकी साजिश माना जा रहा है। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने इलाके को घेरकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उधमपुर में पुराने हाईवे पर टीसीपी दोमेल क्षेत्र में बैगड़ा पेट्रोल पंप पर एक मिनी बस समेत छह बसें खड़ी थीं। रोज की तरह बसंतगढ़ रूट की बस (जेके14डी-6857) शाम छह बजे खड़ी हुई थी और रात 10.30 बजे इस बस में जोरदार धमाका हुआ। बस और पास ही खड़ी मिनी बस (जेके14जी-5147) का एक हिस्सा भी चकनाचूर हो गया। बस कंडक्टर सुनील सिंह और मिनी बस कंडक्टर विजय कुमार घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के आवासीय इलाकों में इमारतों में भी कंपन महसूस की गई। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के आला अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पेट्रोल पंप के ठीक सामने सेना की चौकी भी है। खुफिया एजेंसियां और पुलिस आतंकी हमले के एंगल से इन्कार नहीं कर रहे हैं। हालांकि अभी तक धमाके की वजह साफ नहीं हो पाई है। वहीं, इससे कुछ घंटे पूर्व ही नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले में एक मह।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh