Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, 37 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन, डेढ़ लाख की हुई राजस्व वसूली

दीदारगंज/आजमगढ़ : दीदारगंज क्षेत्र के दुबावां गांव में अवर अभियंता गुंजन यादव के साथ विद्युत विभाग की संयुक्त टीम के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के गांव में बिजली के 37 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया, तथा चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई। साथ ही साथ 13 लोगों का विद्युत टीम द्वारा नया कनेक्शन भी किया गया। कुछ बकायेदारों द्वारा बकाया राशि नहीं जमा किया जा रहा है, उनको जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करने का निर्देश दिया गया । कटिया कनेक्शन तथा बाईपास कनेक्शन से विद्युत चोरी करने वालों का विद्युत विभाग के द्वारा कार्यवाही भी की गई। पुराने 23 बिजली उपभोक्ताओं का बिल संबोधित किया गया। अवर अभियंता ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा आदेश के अनुसार चेकिंग कराया जा रहा है। जिसमें जितने भी कटिया कनेक्शन या बाईपास कनेक्शन हैं, उन कनेक्शन की सघन चेकिंग की जा रही है। जो बिजली चोरी या बाईपास कनेक्शन के अनियमितता में पाया जा रहा है उसके खिलाफ बिजली अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह पाया गया कि बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं कि जो बिना कनेक्शन के बिजली का कटिया मारकर उपयोग कर रहे हैं ऐसे लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया। चेकिंग के दौरान 37 बकाएदारों के कनैक्शन काटे गए। चेकिंग अभियान में अवर अभियंता गुंजन यादव, सुनील यादव, रघुवंश यादव, इम्तियाज अहमद, एजाज अहमद, राजेश, मनोज, गुड्डू थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh