Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत रक्षा दल ने सड़क के किनारे पर गढ्ढे देख लगाया बांस बल्ली और बल्लम

आजमगढ़ 29 सितंबर, पुरानी जेल के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में लोगों के गिरकर घायल हो जाने की सूचना पर भारत रक्षा दल द्वारा आज इस स्थल पर बांस आदि का घेरा बना दिया गया ताकि लोग गड्ढे को देख लें और इसमें गिरने से बच जाएं
इस कार्य का नेतृत्व कर रहे हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि यह गड्ढा मेन रोड के किनारे खतरनाक स्थिति में वर्षों से बना हुआ है ,इस समय इसका आकार बढ़ जाने से अक्सर लोग  गिरकर घायल हो जा रहे हैं ,हम लोग सोच रहे थे शासन, प्रशासन या जो जिम्मेदार लोग हैं इस पर कुछ करेंगे, लेकिन किसी से कोई मतलब नहीं है जनता गिरे या मरे, तो आज हम लोगों ने तय किया कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही कुछ कर दिया जाए ताकि लोग इस खतरे को देख लें और दुर्घटना से बच जाएंगे, क्यों कि सामने दशहरा भी है भीड़ में बड़ी दुर्घटना हो सकती है, हमारे  इस छोटे से कार्य से लोग सावधान रहेंगे और दुर्घटना से बचाव हो जायेगा स्थाई समाधान के लिए यहां छोटी सी पुलिया बननी चाहिए, यह हमारी सामर्थ्य में नहीं है अन्यथा वह भी बन जाती। इस कार्य से जहां हम लोग दुर्घटना से बचाव कर रहे हैं वहीं जिम्मेदारों को आईना भी दिखा रहे हैं शायद अब किसी को दिख जाए आज के इस कार्य में प्रमुख रूप से नसीम अहमद डॉ धीर जी श्रीवास्तव हिमांशु सिंह सुनील वर्मा राजन अस्थाना सुनील कुमार वर्मा दुर्गेश आदि ने शामिल रहे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि निरंतर 25 सालों से हम लोग बहुत कुछ कर रहे हैं और हमारी क्षमता के अंदर जनहित का जो भी कार्य हमें दिखाई देता है हम करते हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh