Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नव दुर्गा पूजा समिति ने सोमा पुर गांव में किया मूर्ति स्थापना

अतरौलिया। नव दुर्गा पूजा समिति ने सोमा पुर गांव में किया मूर्ति स्थापना। बता दें कि क्षेत्र के शोमापुर गांव के लोगों ने नव दुर्गा समिति के नाम से मां दुर्गा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करते हुए स्थापना की जिसकी पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। दुर्गा मूर्ति स्थापना स्थल पर सुबह और शाम को मां दुर्गा की आरती के साथ ही गांव की महिलाएं पचरा गीत गाती है जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। गांव के नव युवकों ने बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा पूर्वक मां दुर्गा के मूर्ति की स्थापना की है जहां सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है ।डीजे की धुन पर भक्तिमय गीतों के साथ पूरा वातावरण गुंजायमान होता है। इस मूर्ति स्थापना को लेकर पूरे गांव में उत्साह है, युवाओं ने बताया कि इस तरह की मूर्ति स्थापना गांव में पहली बार हुई है जिसे लेकर महिलाओं व युवाओं में दोगुना उत्साह व्याप्त। दुर्गा पूजा समिति द्वारा 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की जाएगी। इस मौके पर राजू प्रजापति ,सूरज ,ललित ,अंगद, विशाल ,गोविंदा ,दीपक मिश्रा, मनीष मिश्रा, रवि ,सनी आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh