Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शादी शुदा विवाहिता ने थाने में किया हंगामा, बोली मैं समलैंगिक हूं ...अपने प्यार के पास हर हाल में जाऊंगी

 गोरखपुर/मथुरा। शादीशुदा बेटी की मनमानी को लेकर उसकी मां एवं भाई ने थाने पहुंचकर काला तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया ड्रामे को देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए इसके बाद भी बेटी अपनी जिद पर अड़ी रही कहने लगी कि वह समलैंगिक है, अपनी प्यार के पास गोरखपुर जरुर जाऊंगी पुलिस अजीबो गरीब मामले को सुलझाने में जुटी है मंगलवार की दोपहर में नंदगांव रोड निवासी शादी शुदा युवती के वकील ने थाने आकर अपनी क्लांइट को परिवार से मुक्त कराने की अपील की
पुलिस घर से युवती को लेकर आई साथ में ही उसकी मां एवं भाई हाथ में काले तेल की कैन लेकर आ गए थाने आते ही उन्होंने कैन अपने ऊपर उड़ेल ली और आग लगाने का प्रयास किया इस हाई वोल्टेज ड्रामा से पुलिस अवाक रह गई वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने माचिस और कैन छीन ली इंस्पेक्टर अनुज राणा ने दोनों को बिठाया और बात सुनी वकौल पुलिस युवती समलैंगिक है वह शादीशुदा है लेकिन एक बार के बाद दोबारा ससुराल नहीं गई
पहले भी वह घर से जा चुकी है. वह गोरखपुर की एक लड़की से प्यार करती है और उसके साथ रहना चाहती है इसी को लेकर उन्होंने वकील के माध्यम से अपने आपको घर से मुक्त कराने की शिकायत की थी जिस पर पुलिस युवती को लेकर आई और समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती गोरखपुर अपनी प्रेमी युवती के पास जाना चाहती है परिवार उसके इस फैसले का विरोध कर रहे हैं परिजनों का कहना है कि गोरखपुर की वह युवती उनकी बेटी को गोरखधंधे में धकेल देगी कई बार थाने में तहरीर भी दी है लेकिन पुलिस उनकी सुन नहीं रही है इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh