समाजवादी नेता रहे ओरी प्रसाद पांडे का आज दोपहर में निधन
अतरौलिया। क्षेत्र के अचलीपुर गांव निवासी समाजवादी नेता रहे ओरी प्रसाद पांडे का आज दोपहर में लगभग 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत लोगों ने शोक प्रकट किया गया। स्वर्गीय ओरी प्रसाद पांडे सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व माया प्रसाद यादव के अति करीबी सहयोगी रहे है।उनके निधन पर सपा राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, विधायक डॉक्टर संग्राम यादव, ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव सहित आदि लोगों ने शोक प्रकट किया। शोक प्रकट करने वाले अन्य लोगों में जगदीश पांडे, मुस्ताक अहमद, जगदंबा सिंह, हरिभान पांडे ,संदीप सिंह, सुभाष पांडे ,बबलू शुक्ला आदि लोग रहे। स्वर्गीय ओरी प्रसाद पांडे का अंतिम संस्कार अंबेडकर नगर जिले के कम्हरिया घाट पर शाम 4 बजे किया जाएगा।





















































Leave a comment